{"_id":"5ef0d3bf8ebc3e42b76cd000","slug":"hours-before-testing-negative-covid19-patient-dies-by-suicide-at-aiims-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना : नेगेटिव रिपोर्ट आने के कुछ घंटे पहले ही कोरोना के मरीज ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना : नेगेटिव रिपोर्ट आने के कुछ घंटे पहले ही कोरोना के मरीज ने की आत्महत्या
Mon, 22 Jun 2020 09:22 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 22 Jun 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पटना एम्स में एक कोरोना के मरीज ने नेगेटिव जांच से कुछ घंटे पहले ही आत्महत्या कर ली। 38 वर्षीय मरीज को 15 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को किए गए रिपीट टेस्ट के दौरान उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
इस पूरे मामले में नोडल ऑफिसर डॉ. संजीव ने बताया कि 15 जून को खगौल के रहने वाले 38 वर्षीय मरीज को भर्ती किया गया था। सैंपल की जांच के बाद उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।डॉक्टरों की टीम तब से उसे आइसोलेशन में रखकर इलाज कर रही थी, लेकिन उसने आत्महत्या करने लिए बगल के कमरे में खुद को बंद कर लिया।
विज्ञापन
मृतक मरीज ने सोमवार दोपहर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब अस्पताल के कर्मचारियों की उस पर नजर पड़ी, तो उसे आनन-फानन में फौरन उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। डॉक्टरों ने बताया कि नेगेटिव परीक्षण के बाद कल उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती थी।
विज्ञापन
सोमवार को बिहार में कोरोना वायरस के 143 नए मामले पाए गए। राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 7808 तक पहुंच चुका है।