{"_id":"63e09e0599d8524aa84c393c","slug":"horrific-accident-in-bhagalpur-truck-crushed-the-bike-of-young-man-and-woman-on-vikramishla-bridge-both-died-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर में भीषण हादसा : विक्रमिशला सेतु पर बाइक को ट्रक ने रौंदा, भाई-बहन की मौत...भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर में भीषण हादसा : विक्रमिशला सेतु पर बाइक को ट्रक ने रौंदा, भाई-बहन की मौत...भीषण जाम
Mon, 06 Feb 2023 05:40 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Mon, 06 Feb 2023 05:40 PM IST
सार
Bihar : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवती नवगछिया से परीक्षा देने के लिए भागलपुर आई थी और लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सेतु बुरी तरह जाम है।
विज्ञापन
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर हादसे के बाद बाइक की हालत ही घटना का हाल बता रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। ममेरे भाई के साथ परीक्षा देने के लिए नवगछिया से भागलपुर आकर लौट रही बहन भी हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के अखिलेश पंडित की 22 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान उसी थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी ब्रजेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद देखते ही देखते विक्रमशिला सेतु के दोनों तरफ जाम लग गया। घटना करीब 11 बजे हुई और करीब तीन घंटे तक जीरो माइल से लेकर नवगछिया के पूरे रास्ते पर जाम का असर रहा।
विज्ञापन
जाम के कारण परिजनों को पहुंचने में भी हुई परेशानी
युवती के पास नवगछिया के पता का पेपर होने के कारण तत्काल पुलिस ने पहले उसके घर पर सूचना दी। युवती के पास मिले एडमिट कार्ड से जानकारी मिली कि वह भागलपुर में बरारी औद्योगिक क्षेत्र में एसएससी की परीक्षा देकर लौट रही थी। मधु कुमारी के परिजनों को सूचना के लिए उसके पास मिले आधार कार्ड से घर वालों को खबर पहुंचाने का प्रयास किया गया। तब जाकर साफ हुआ कि वह अपने ममेरे भाई के साथ परीक्षा देकर लौट रही थी। दोनों घरों में कोहराम मच गया है। परिजन भी जाम के कारण किसी तरह पहुंच सके हैं। मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाश भेजी गई है।
विज्ञापन
हाइवा ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए चक्का जाम
परिजनों के मुताबिक मधु की पांच वर्ष पूर्व में जगतपुर निवासी गोलू पंडित से शादी हुई थी, जिससे उसे चार साल की बेटी संध्या है। मधु पति से अलग रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी करती थी। उसका भाई मृतक ब्रजेश किसी स्टूडियो में फोटोग्राफर की नौकरी करता था। दुर्घटना में मृतक का मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों की मौत से परिजन काफी अक्रोशित हैं। परिजनों ने जाह्नवी चौक पर चक्का जाम कर हाइवा ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन