फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Home guard jawan died due to cardiac arrest during night patrolling in Supaul

Bihar: ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से होमगार्ड जवान की मौत; रात को गश्ती के दौरान हुआ हादसा

Sun, 25 Jun 2023 11:58 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 25 Jun 2023 11:58 AM IST
सार

मृतक के बेटे शंभू यादव ने बताया कि मेरे पिता प्रतापगंज थाने में रात को गश्ती के लिए पुलिस गाड़ी में बैठ कर ड्यूटी कर रहे थे। उसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ तो उनके सहयोगी उन्हें प्रतापगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान मेरे पिता की मौत हो गई।

विज्ञापन
Home guard jawan died due to cardiac arrest during night patrolling in Supaul
मृतक ब्रह्मदेव यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज थाने में तैनात एक होमगार्ड जवान की मौत शनिवार की रात को गश्ती के दौरान हृदय गति रुकने से हो गई। हालांकि जब तक उन्हें प्रतापगंज अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, प्रतापगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के राघोपुर प्रखंड के गिरिपट्टी वार्ड नंबर सात निवासी ब्रह्मदेव यादव (53) होमगार्ड के जवान के रूप में प्रतापगंज थाने में कार्यरत थे। मृतक के बेटे शंभू यादव ने बताया कि मेरे पिता को बीते 10 दिन पहले गणपतगंज कैंप से बदलकर प्रतापगंज थाने में तैनात किया गया था। वहीं, वे रात को गश्ती के लिए पुलिस गाड़ी में बैठ कर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दरमियान उनके सीने में दर्द हुआ तो उनके सहयोगी उन्हें प्रतापगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां इलाज के दौरान मेरे पिता की मौत हो गई। इधर होमगार्ड जवान की मौत होने के बाद परिवार मातमी सन्नाटा पसर गया है।
विज्ञापन


प्रतापगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक अंजन ने पुष्टि करते हुए बताया कि गश्ती के लिए निकलते ही होमगार्ड जवान को अचानक खांसी होना शुरू हो गया। साथ में मौजूद अधिकारी ने हमें सूचना दी कि होमगार्ड जवान ब्रह्मदेव यादव को अत्यधिक खांसी हो रही है और खांसते-खांसते गरचेत हो गया। हमने तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने कहा कि हार्ट अटैक से जवान की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि जवान पूर्व से डायबिटीज मरीज था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed