फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hindu Rashtra: Bageshwar Baba Pt. Dhirendra Shastri talked about making India a Hindu nation, RJD, JDU protest

Baba Bageshwar : शास्त्री बोले- सनातनी वोटर निकलें तो भारत होगा हिन्दू राष्ट्र, जदयू ने कहा- संसद में जाएं

Mon, 15 May 2023 11:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 15 May 2023 11:48 AM IST
सार

Dhirendra Shastri बोले- न तो हम राजनेता हैं और न ही किसी का समर्थन करते हैं। हिन्दू राष्ट्र हम पेपर पर नहीं, हिन्दू राष्ट्र हम हृदय में चाहते हैं ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रह जाए। इस बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
Hindu Rashtra: Bageshwar Baba Pt. Dhirendra Shastri talked about making India a Hindu nation, RJD, JDU protest
सोशल मीडिया पर लाइव आकर बाबा ने हिन्दू राष्ट्र पर बयान दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दू राष्ट्र के बयान को लेकर बिहार में फिर सियासत गरमा गई है। बागेश्वर धाम वाले बाबा ने इस पर बड़ा बयान दिया है। हिन्दू राष्ट्र कैसे होगा के सवाल पर बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिस दिन भारत के दो तिहाई सनातनी हिन्दू जग जाएंगे और अपने मत का और अपना अधिकार समझने लगेंगे, उस दिन हिन्दू राष्ट हो जाएगा। न तो हम राजनेता हैं और न ही किसी का समर्थन करते हैं। हिन्दू राष्ट्र हम पेपर पर नहीं, हिन्दू राष्ट्र हम हृदय में चाहते हैं ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रह जाए। दरअसल, रविवार रात 11:55 बजे बाबा फेसबुक पर लाइव आएं थे। वहां ज्योति प्रकाश नाम के यूजर ने बाबा से सवाल किया कि हिन्दू राष्ट्र कब बनेगा? इस सवाल के जवाब में बाबा ने यह बयान दिया। अब इस बयान का महागठबंधन के नेता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि धर्म गुरुओं को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन

 

Hindu Rashtra: Bageshwar Baba Pt. Dhirendra Shastri talked about making India a Hindu nation, RJD, JDU protest
जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और राजद नेता मृत्युजंय तिवारी - फोटो : अमर उजाला

JDU के मुख्य प्रवक्ता बोले-  धर्मगुरुओं का काम यह नहीं है
नीरज कुमार कहा कि कर्नाटक में इनका प्रभाव क्यों नहीं फैला, उन्हें यह बताना चाहिए। ऐसा लग रहा है कि कर्नाटक में लोगों ने इनका आशीर्वाद ठीक से नहीं लिया। धर्मगुरुओं का काम यह नहीं है। उन्हें स्वामी विवेकानंद के बारे में पढ़ लेना चाहिए। स्वामी विवेकानंद देश के आइकोन माने जाते हैं। अच्छा रहेगा उनके लिए। ऐसे विषय पर देश के संविधान को अधिकार दिया गया। धर्म गुरुओं को ऐसे विषयों पर बोलने का अधिकार नहीं है। पहले संसद में जाएं फिर ऐसा बयान दें। दो-तिहाई लोंगो का पैमाना क्या होगा। सोशल मीडिया पर बोलने से नहीं होगा, इसके लिए संसद में जाना पड़ेगा।

राजद नेता ने पूछा- हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए क्या देश का संविधान ही बदल देंगे
इधर, राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली और महात्मा गांधी की कर्मस्थली रही है। जनता खुद को भगवान का दूत बताने वाले लोगों को ऐसा एजेंडा नहीं चलाने नहीं देगी। भारत संविधान और कानून से चलने वाला राष्ट्र है। मैं उनसे पूछता हूं कि हिंदू राष्ट्र को बनाने के लिए क्या संविधान को ही बदल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed