फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hijab banned in a college as new government is formed; student and teacher clashed. bihar police found a way.

Bihar News : नई सरकार बनते ही एक कॉलेज में हिजाब पर लगी रोक; पक्ष विपक्ष भिड़े, पुलिस ने निकाला रास्ता

Mon, 29 Jan 2024 06:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 29 Jan 2024 06:34 PM IST
सार

Bihar : नई सरकार बनने के अगले ही दिन बिहार के एक कॉलेज की शिक्षिका ने हिजाब लगाने पर रोक लगा दी। इस बात पर शिक्षिका और कॉलेज की छात्रा एक दूसरे से भीड़ गये और मामला थाना तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
Hijab banned in a college as new government is formed; student and teacher clashed. bihar police found a way.
सबौर महाविद्यालय, भागलपुर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक के एक कॉलेज में हिजाब लगाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया था, जिसपर जमकर हंगामा हुआ था। अब बिहार के भागलपुर जिले के कॉलेज में छात्रा और शिक्षिका के बीच नकाब को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। फिर शिक्षिका छात्रा को लेकर थाना पहुंच गई। फिर थानाध्यक्ष ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मामला सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबौर महाविद्यालय सबौर की है।

विज्ञापन


शिक्षिका ने कहा गलत आरोप है 
घटना के संबंध में अर्थशास्त्र की शिक्षिका डॉ श्वेता कुमारी का कहना है कि वह स्टाफ रूम में बैठी थी। तभी एक छात्रा आई और उसने पूछा कि मैडम  अर्थशास्त्र क्लास कहां हो रही है? छात्रा के इस सवाल पर शिक्षिका ने कहा कि किस फैकल्टी से हो। छात्रा नकाब में थी इसलिए शिक्षिका ने छात्रा से हिजाब हटाने को कहा। उन्होंने कहा कि हिजाब हटाओ जरा... किस कॉलेज की हो पता नहीं चल रहा है। इस पर छात्रा ने अपने धर्म का हवाला देते हुए कहा कि यह मेरे धर्म के खिलाफ है।
विज्ञापन


छात्रा और शिक्षिका एक दूसरे से उलझे 
घटना के संबंध में अर्थशास्त्र की शिक्षिका डॉ श्वेता कुमारी का कहना है कि काफी कहने के बाद भी जब छात्रा ने हिजाब नहीं हटाया तब शिक्षिका ने उन्हें स्टाफ रूम से बाहर निकल जाने को कहा। लेकिन छात्रा वहां अड़ गई और कहा कि स्टाफ रूम से मैं बाहर नहीं जाऊंगी। छात्रा का कहना था कि यहां पर लड़के लोग हैं, मैं नकाब नहीं हटाउंगी। शिक्षिका ने छात्रा से कहा कि यहां धर्म की कोई बात नहीं है...यह कॉलेज है.... यहां धर्म नहीं होता है। इसी बात को लेकर दोनों में धक्कामुक्की होने लगी। फिर शिक्षिका उस छात्रा को लेकर सबौर थाना पहुँच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed