{"_id":"58ae71904f1c1b0853b25853","slug":"highprofile-doctors-arrested-for-consuming-alcohol-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में ड्यूटी टाइम में डॉक्टर कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस ने धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में ड्यूटी टाइम में डॉक्टर कर रहे थे शराब पार्टी, पुलिस ने धरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के डॉक्टरों की हैरान कर देने वाली करतूतें सबके सामने ले आई है बिहार पुलिस। मामला है बिहार के बाढ़ स्थित एक नर्सिंग होम का जहां डॉक्टर और अन्य कर्मियों के बीच शराब और चिकन की पार्टी चल रही थी। मौके पर ही पुलिस ने छापामारी कर दी और डॉक्टर सहित चार अन्य कर्मियों को धर लिया।
बता दें मामला बाढ़ स्थित डॉक्टर कॉलोनी के संजीवनी नर्सिंग होम का है वो भी दोपहर के उस समय का जब अस्पतालों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बताया जा रहा कि छापेमारी के दैरान मौके से पुलिस ने शराब की बोतल भी बरामद की है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है।
डॉक्टरों की इस करतूत की खबर स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर नीरज समेत कई अन्य कर्मियों को शराब और चिकन की पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सभी आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई गई, फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अवधेश चौधरी ने बताया कि नर्सिंग होम में शराब बरामद की गई है। बताया रहा है कि डॉक्टर को बचाने के लिए पुलिस के पास कई हाईप्रोफाइल लोगों की पैरवी भी आ रही है। पुलिस ने ये साफ किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।