फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   High voltage drama of brother-in-law and sister-in-law at Muzaffarpur junction, minor adamant on marriage

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जीजा-साली का हाई वोल्टेज ड्रामा, शादी की जिद पर अड़ी नाबालिग, फोड़ा अपना सिर

Sat, 01 Apr 2023 01:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Apr 2023 01:10 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शुक्रवार को जीजा और साली ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। जीजा से शादी करने के लिए नाबालिग साली जिद पर अड़ गई और उसने दीवार पर पटककर अपना सिर फोड़ लिया। करीब एक घंटे तक ड्रामा चला और सभी मौके से चले गए। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने लोगों से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
High voltage drama of brother-in-law and sister-in-law at Muzaffarpur junction, minor adamant on marriage
मुजफ्फरपुर जंक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शुक्रवार को जीजा और साली ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जीजा से शादी करने के लिए साली जिद पर अड़ गई। उसने मांग में सिंदूर भरवाने के लिए दीवार पर पटककर अपना सिर फोड़ लिया। करीब एक घंटे तक ड्रामा चला। जब जीजा ने भागना चाहा तो उसने हाथ पकड़ लिया। जीजा ने डर से अपने परिजनों को कॉल कर मामले की जानकारी दी। फिर लड़की के परिजनों को भी कॉल किया। ड्रामा देखकर लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। इसी बीच लड़की और लड़के के परिजन मौके पर पहुंच गए। जीआरपी के पहुंचने से पहले दोनों को अपने साथ लेकर निकल गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लोगों से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले सभी निकल गए। जानकारी के अनुसार, युवक सीतामढ़ी का रहने वाला है। उसकी शादी इलाके की ही युवती से दो साल पहले हुई थी। उनका एक साल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन


लड़के की मां ने बताया कि बहु की चचेरी बहन की उम्र 17 साल है। उनका बेटा चार महीने पहले बाहर से आया है। वह बाहर रहकर काम करता है। जब वह ससुराल गया था तो बहू की बहन से जान पहचान हुई। उसी वक्त से वह लकड़ी बेटे के पीछे पड़ गई। उसके बाद उसने गांव आना भी कम कर दिया। वह बाहर जाने के लिए निकला था। उसके पीछे-पीछे वह भी चली गई। उसको जंक्शन पर पकड़ लिया। शादी करने की जिद करने लगी। बेटे ने उसे वापस जाने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद बेटे ने कॉल कर परिजनों को सूचना दी। इसपर वह आग बबूला हो गई। जंक्शन पर ड्रामा करने लगी। शादी से इनकार करने पर दीवार से टकराकर सिर फोड़ लिया। उसके सिर से खून निकलने लगा। धमकी देने लगी कि सिंदूर नहीं डालोगे तो जान दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sister in law drama at Muzaffarpur Junction
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed