{"_id":"6862495756a8be88d5091633","slug":"high-speed-bike-collides-with-truck-in-bikram-three-injured-two-referred-to-aiims-patna-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर, तीन घायल, दो एम्स पटना रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर, तीन घायल, दो एम्स पटना रेफर
Mon, 30 Jun 2025 01:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:53 PM IST
सार
पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो को एम्स पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिक्रम थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार में जाते देखा जा सकता है। तभी शहीद चौक के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान सरवाभसारा गांव के पवन कुमार, गजेंद्र पासवान और सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बिहटा के अम्हारा गांव से मजदूरी कर एक ही बाइक से देर रात घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें: अचानक तेज बहाव में बहने लगी लड़कियां, गांव के युवकों ने ऐसे बचाई जान
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। विक्रम थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि घायल तीन युवकों में से दो की हालत गंभीर थी, जिन्हें एम्स पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि एक युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।