फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   high court ordered Tejaswi Yadav to left government bungalow

तेजस्वी यादव को हाईकोर्ट से झटका, खाली करना होगा सरकारी बंगला

Sun, 07 Oct 2018 03:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 07 Oct 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
high court ordered Tejaswi Yadav to left government bungalow

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव को पटना में पांच देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करना होगा। तेजस्वी को सरकारी आवास खाली करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए आदेश को पटना हाईकोर्ट ने सही ठहराते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी है। 

विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस दलील को सही माना है जिसमें यह कहा गया था कि तेजस्वी यादव को पांच देशरत्न मार्ग आवास उपमुख्यमंत्री की हैसियत से आवंटित किया गया था। बाद में वह इस पद पर नहीं रहे जिसकी वजह से उनका आवंटन सरकार ने रद्द कर दिया था। 

विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा था आरोप-प्रत्यारोप का दौर

जस्टिस ज्योति शरण ने मामले पर सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था जिसे शनिवार को सुनाया गया। इसके साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव को राज्य सरकार से मिले पांच देशरत्न मार्ग के आवास को खाली करने का निर्देश दिया है, जो कि उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में मिला था। 

इससे पहले तेजस्वी ने इस आदेश को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन कोर्ट ने उनके दावे को खारिज करते हुए राज्य सरकार के आदेश को सही करार दिया। ये आवास राज्य सरकार ने वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आवंटित किया था। इस मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के नेताओं के बीच पिछले कई दिनों से आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा था। तेजस्वी यादव फिलहाल अपनी मां राबड़ी देवी के सरकारी बंगले 10 सर्कुलर रोड में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed