कोसी: बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के आपदा प्रबंधन के महासचिव व्यासजी ने कहा है कि नेपाल में उपजी स्थिति के मद्देनज़र कोसी नदी के किनारे बसे आठ ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन क्षेत्र से लगभग ढेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का प्रबंध कर रहा है।
बिहार सरकार ने इस काम में सेना की मदद मांगी है। अबतक लगभग 16,000 लोगों को संभावित बाढ़ क्षेत्र से हटाया जा चुका है।
नेपाल में भारी बारिश और उसकी वजह से हुए भूस्खलन से सोनकोशी नदी की धारा अवरुद्ध होने की वजह से बिहार में कोसी नदी के जल स्तर में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की संभावना है।
84 राहत शिविर भी तैयार
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने 84 राहत शिविर तैयार करवाए हैं जिनकी संख्या बाद में ज़रूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी।
पटना से स्थानीय पत्रकार मनीष शांडिल्य का कहना है कि उनकी रविवार सुबह जिन अधिकारियों से बात हुई है उनके मुताबिक़ अभी तक सोनकोशी का अवरोध हटाया नहीं जा सका है।
काठमांडू से 120 किमी पूर्व में मौजूद सिंधुपलचौक ज़िले में जहां भूस्खलन हुआ था वहां क़रीब 100 लोगों के ग़ायब होने की आशंका है। नेपाल में हालात का जायजा लेने के लिए विभिन्न एजेंसियों के तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम भेजी गई है।
नेपाल में कोसी तटबंध में दरार आने की वजह से बिहार में 2008 में भयानक बाढ़ आई थी जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हुई थी और क़रीब 30 लाख लोग विस्थापित हुए थे।