फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Headmasters will be punished for not following departmental orders

Sitamarhi News: विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई, 824 स्कूलों के हेडमास्टरों पर गिरेगी गाज

Thu, 21 Dec 2023 12:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Dec 2023 12:32 PM IST
सार

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह 824 स्कूलों के हेडमास्टरों पर कार्रवाई की गाज गिरने के साथ ही वेतन भुगतान पर रोक लगने वाली है। दरअसल, इन स्कूलों के प्रधान द्वारा विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। बताया गया की एक माह बीतने के बाद भी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर खेल सामग्री का विवरण अपलोड नहीं किया गया है। इसे विभाग ने कर्तव्य में कोताही व लापरवाही मानते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Headmasters will be punished for not following departmental orders
विभागीय आदेश का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में 824 स्कूलों के हेडमास्टरों पर कार्रवाई की गाज गिरने के साथ ही वेतन भुगतान पर रोक लगने वाली है। इस संबंध में एसएसए डीपीओ सुभाष कुमार ने सभी बीईओ को लापरवाह स्कूलों की सूची उपलब्ध कराते हुए एचएम से 24 घंटे के अंदर शोकॉज पूछते हुए वेतन भुगतान स्थगित रखने का प्रस्ताव मांगा है।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा है कि विभागीय दिशा निर्देश के तहत सरकारी स्कूलों में आवश्यकता के अनुसार खेल सामग्री को दुरुस्त रखना है। खेल सामग्री खरीदने के लिए राशि निर्धारित कर दी गई है। स्कूलों को आवश्यक खेल सामग्री का विवरण ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। इसके लिए राज्य कार्यालय के विभिन्न आदेश पत्रों के आलोक में गत नवंबर में ही 2202 स्कूलों को खेल सामग्री का विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं
इसके बावजूद 824 स्कूलों द्वारा अब तक विवरण को पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा सका है। इसके चलते जहां राज्य स्तर पर जिले की फजीहत हो रही है। वहीं संबंधित स्कूलों को खेल सामग्री से वंचित रहने की संभावना बनती जा रही है। डीपीओ ने बीईओ से कहा है कि अब भी पोर्टल खुला है, जो कभी भी बंद हो सकता है। वंचित स्कूलों को अविलंब पोर्टल पर विवरण अपलोड सुनिश्चित कराने को कहा गया है। अन्यथा संबंधित स्कूल के प्रधान की वेतन भुगतान बंद करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed