फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gym and library in bihar jails

बिहार की जेलों में बनेंगे जिम, पुस्तकालय

Mon, 29 Oct 2012 03:15 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 29 Oct 2012 03:15 PM IST
विज्ञापन
gym and library in bihar jails

बिहार की जेलों में अब कैदियों के लिए जिम और पुस्तकालय खोले जाएंगे। कैदियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने के लिए यह निणर्य लिया गया है। इसके लिए जेल विभाग ने राशि भी जारी कर दी है। जेल महानिरीक्षक आनंद किशोर ने बताया कि जेल विभाग ने राज्य के आठ केंद्रीय और 31 मंडल कारागार में व्यायामशाला और पुस्तकालय बनवाने के लिए राशि जारी कर दी है।

विज्ञापन


आनंद किशोर ने बताया कि यह देश में अपनी तरह की एक अनूठी पहल है। कैदियों की ओर से उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। कैदियों को व्यायाम के उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी देने के लिए जेल अधीक्षकों को शारीरिक प्रशिक्षक की स्थानीय स्तर पर भर्ती करने के लिए कहा गया है। किशोर ने बताया कि केंद्रीय जेलों में व्यायामशाला बनाने के लिए एक लाख रूपए जारी किये गये हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें रचनात्मक कार्यों में भागीदार बनाना है ताकि वे नकारात्मक चीजों से दूर रहें। कैदियों को शारीरिक स्वास्थ्य की दिशा में प्रेरित करने के लिये अगले वर्ष राज्य स्तर पर कैदियों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। पुस्तकालयों में धर्म, विज्ञान और मनोरंजन से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। अधिकारियों को इस नवंबर तक जिम और पुस्तकालय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed