फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Guwahati High court imposes fine of Rs 50,000 on founder of Super 30 Anand Kumar

पेश नहीं होने से हाईकोर्ट नाराज, सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार पर लगाया जुर्माना

Wed, 27 Nov 2019 10:03 AM IST
अनवर अंसारी गुवाहाटी (ब्यूरो)
गुवाहाटी (ब्यूरो) Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 27 Nov 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Guwahati High court imposes fine of Rs 50,000 on founder of Super 30 Anand Kumar
सुपर 30 संस्थापक आनंद कुमार

गौहाटी हाईकोर्ट ने मंगलवार को भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी के चार छात्रों की ओर से दायर एक जनहित याचिका के आधार पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। याचिका में आनंद पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। मुख्य न्यायधीश अजय लांबा और न्यायमूर्ति अचिंत्य माल्ला बुजोर बरुआ की खंडपीठ ने इस मामले की 28 नवंबर को अगली सुनवाई के दिन आनंद कुमार को अदालत में निजी तौर पर मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले बीते 19 नवंबर को अदालत ने कुमार को 26 नवंबर को पेश होने को कहा था। लेकिन वे पेश नहीं हुए। इस पर नाराजगी जताते हुए अदालत ने कुमार को अदालत में मौजूद पांच अभिभावकों व छात्रों को मुआवजे के तौर पर 10-10 हजार रुपए देने का निर्देश दिया। याचिकर्ताओं के वकील अमित गोयल ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


आईआईटी, गुवाहाटी के चार छात्रों ने बीते साल सितंबर में उक्त याचिका दायर की थी। उसमें आरोप लगाया गया था कि कुमार गरीब छात्रों को मुफ्त कोचिंग देने का झूठा दावा करते हैं। देश के विभिन्न राज्यो से उनके पटना स्थित कोचिंग संस्थान में पहुंचने पर उन छात्रों से 33-33 हजार की फीस लेकर उनका दाखिला रामानुजम स्कूल आफ मैथेमेटिक्स में कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद के जीवन पर बनी थी फिल्म 'सुपर-30'
बता दें कि नेशनल अवार्ड डायरेक्टर विकास बहल ने पटना में सुपर 30 नाम से कोचिंग चलाने वाले गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन संघर्ष पर 'सुपर-30' नाम से फिल्म बनाई थी। इसमें आनंद कुमार का किरदार ऋतिक रोशन ने निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed