फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gujrat victory celebrated in patna

पटना में गुजरात की जीत का जश्न

Fri, 21 Dec 2012 11:05 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 11:05 AM IST
विज्ञापन
gujrat victory celebrated in patna

पटना में भी गूंजती रही गुजरात के चुनाव की जीत। सुबह से ही भाजपा पार्टी कार्यालय में आवाजाही बढ़ने लगी थी। चुनाव परिणाम देखने के लिए कार्यालय में बड़े-बड़े स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाये गये थे। गुजरात में जीत नजर आते ही कार्यालय में आतिशबाजी शुरू हो गयी।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे से ही पार्टी कार्यालय में हलचल शुरू हो गई थी। आठ बजे के आसपास पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह कार्यालय पहुंचे। करीब दस बजे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर कार्यालय पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर वह उसी समय चले गये। पूरे दिन गुजरात में जीत के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों का उत्साह भी बढ़ता रहा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष एक घंटे बाद फिर कार्यालय पहुंचे। तब तक कई अन्य नेता भी वहां पहुंच चुके थे। चुनाव परिणाम आते ही चेहरे खिल उठे और आतिशबाजी व बधाईयों का दौर शुरू हो गया। खुशी जाहिर करने के लिए एक दूसरें को अबीर, गुलाल भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed