{"_id":"5b4c0f254f1c1b45748b515e","slug":"guard-of-the-negligent-girl-in-the-shelter-house-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पावास गृह में विक्षिप्त लड़की का गार्ड ने किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पावास गृह में विक्षिप्त लड़की का गार्ड ने किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरा में नारी उत्थान केंद्र द्वारा मौना मोहल्ले में संचालित अल्पावास गृह में एक विक्षिप्त लड़की से गार्ड द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के गर्भवती होने के बाद घटना का पता चला।
अल्पावास गृह संचालिका पर महीनों तक मामला दबाए रखने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गृह संचालिका सरोज कुमारी और आरोपी गार्ड रामस्वरूप पंडित को गिरफ्तार किया है। परियोजना प्रबंधक मनमोहन को शक होने के बाद राज्यस्तरीय टीम ने इस अल्पावास गृह का मुआयाना किया तो पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। मामले का खुलासा होने पर सभी 26 महिलाओं और लड़कियों को सीवान अल्पावास गृह स्थानांतरित किया गया है। साथ ही छपरा के अल्पावास गृह को बंद करा दिया गया है।
एनजीओ सचिव रणधीर कुमार की तलाश छापेमारी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले दो जून को बिहार के मुजफ्फरपुर में सरकार द्वारा संचालित बालिका गृह की लड़कियों का यौन शोषण और उनके साथ हिंसा का खुलासा हुआ था।