{"_id":"69eb94031d51234ff809cba6","slug":"grand-exhibition-mithila-painting-in-bihar-museum-patna-bihar-news-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार म्यूजियम में दिखेगा मिथिला पेंटिंग का पद्मश्री सफर, 9 मई से सजेगी भव्य प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार म्यूजियम में दिखेगा मिथिला पेंटिंग का पद्मश्री सफर, 9 मई से सजेगी भव्य प्रदर्शनी
Fri, 24 Apr 2026 09:32 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:32 PM IST
सार
Bihar : कला प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी पटना में मिथिला पेंटिंग की एक विशेष प्रदर्शनी लगने वाली है। इसमें स्थानीय कला के साथ-साथ देश-विदेश में ख्याति प्राप्त दिग्गज कलाकारों की पेंटिंग्स भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
मिथिला पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप लोक कलाओं के प्रेमी हैं और मिथिला की समृद्ध संस्कृति को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपको राजधानी पटना का बिहार म्यूजियम आना पड़ेगा। क्यों कि राजधानी पटना में मिथिला पेंटिंग की एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। पेंटिंग के विशेष प्रदर्शनी में मिथिला पेंटिंग की कला के सदियों पुराने इतिहास से लेकर आधुनिक स्वरूप तक की झलक देखने को मिलेगी। इस विशेष प्रदर्शनी का आयोजन 9 मई से शुरू हो रहा है, जो 8 जून तक चलेगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में नई सैटेलाइट टाउनशिप का रास्ता साफ, अगले साल तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर लगी रोक
विज्ञापन
जगदंबा देवी से लेकर आधुनिक कलाकारों तक का संगम
पेंटिंग के विशेष प्रदर्शनी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें मिथिला पेंटिंग की दुनिया की पहली पद्मश्री सम्मानित कलाकार जगदंबा देवी की दुर्लभ कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। उनके साथ ही देश-विदेश में ख्याति प्राप्त करीब 50-60 अन्य दिग्गज कलाकारों की पेंटिंग्स भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। कला प्रेमियों की सुविधा के लिए बिहार संग्रहालय की सोविनियर शॉप में मिथिला कला से जुड़े उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि लोग इस अद्भुत विरासत को अपने साथ घर ले जा सकें।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा
दीवारों से उतरकर रोजमर्रा की चीजों तक पहुंची कला
बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि यह अपनी तरह की पहली अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि मिथिला कला आज केवल दीवारों तक सीमित नहीं है। यह अब बोतल, डायरी, शॉल और कलम जैसी रोजमर्रा की चीजों का हिस्सा बन चुकी है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान बढ़ी है।