{"_id":"624d11a4907b445d834cef1e","slug":"gopalganj-police-seized-20-lakh-rupees-ganja-before-delivery-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अदरक बताकर गांजा की तस्करी, नगालैंड से 20 लाख का माल लेकर आए ट्रक को पुलिस ने किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अदरक बताकर गांजा की तस्करी, नगालैंड से 20 लाख का माल लेकर आए ट्रक को पुलिस ने किया जब्त
Wed, 06 Apr 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 06 Apr 2022 09:35 AM IST
सार
पुलिस ने नगालैंड से अदरक की बोरी में छिपाकर ट्रक से लाए जा रहे तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने गाजा तस्करी करने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगालैंड से अदरक की बोरी में छिपाकर ट्रक से लाए जा रहे तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नाव से तस्करी की थी योजना
पुलिस ने बताया कि नगालैंड के नंबर वाले ट्रक से अदरक की बोरी में गांझा छिपाकर जादोपुर थाने के मंगलपुर पुल के पास लाया गया था जिसे तस्करों ने नाव से अलग-अलग जगहों पर भेजने के लिए योजना बनाई जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
पहली बार इतनी मात्रा में गांजा का खेप गोपालगंज आया
वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पहली बार इतनी मात्रा में गांजा का खेप गोपालगंज आया था। पुलिस गांजा तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने और भी तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन