फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gopalganj News Teenager dies after being hit by electric current from motor pump family members inconsolable

Gopalganj News: मोटर पंप के करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Mon, 08 Jul 2024 11:27 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 11:27 AM IST
सार

करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी मोटर पंप के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Gopalganj News Teenager dies after being hit by electric current from motor pump family members inconsolable
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में रविवार रात दस बजे मोटर पंप में करंट आ जाने से एक किशोरी चपेट में आ गई। परिजनों ने किशोरी को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे लाए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। मृत किशोरी की पहचान जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव निवासी राजेश साह की 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीणा कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतका के पिता राजेश साह ने बताया कि लक्ष्मीणा रविवार की देर रात सोने से पहले अपना पैर धोने चापाकल के पास गई थी। चापाकल से मोटर पंप का भी कनेक्शन था। जैसे ही चापाकल का हैंडल किशोरी ने पकड़ा उस समय चापाकल में विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी बीच लक्ष्मीणा विद्युत करंट के चपेट में आ गई और वहीं अचेत होकर गिर गई। इसकी जानकारी जैसे ही हम लोगों को मिली, तत्काल उसे इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी के मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर भोरे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed