Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Good news: Agreement reached between Bihar and MP for 300 MW power banking; the deal was concluded

अच्छी खबर: बिहार और एमपी के बीच 300 मेगावाट पावर बैंकिंग पर करार, ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में हुआ समझौता

Sat, 28 Nov 2026 08:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 08:27 PM IST
सार

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल नई दिल्ली में आयोजित ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल हुए। बैठक में ऊर्जा भंडारण, ट्रांसमिशन नेटवर्क और बिजली वितरण सुधार पर चर्चा हुई। बिहार और मध्य प्रदेश के बीच 300 मेगावाट पावर बैंकिंग समझौता हुआ।

विज्ञापन
Good news: Agreement reached between Bihar and MP for 300 MW power banking; the deal was concluded
ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और भविष्य की जरूरतों पर राज्यों ने किया मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के ऊर्जा क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, भविष्य की जरूरतों और बिजली व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को नई दिल्ली में ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और बिहार के ऊर्जा सचिव-सह-अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव (IAS) शामिल हुए। सम्मेलन में ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने, ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने, बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार और नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

सम्मेलन का पहला सत्र केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड और बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विशाल राज (IAS) भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

पहले सत्र में बिहार सहित विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में रिसोर्स एडिक्वेसी (RA) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ऊर्जा भंडारण क्षमता के तेजी से विस्तार पर चर्चा हुई। इसके अलावा अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर ट्रांसमिशन व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों, बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने तथा पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत स्मार्ट मीटरिंग, फीडर पृथक्करण और घरेलू विद्युतीकरण के मुद्दों पर भी विचार किया गया। परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए संभावित स्थलों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान ऊर्जा सचिव अजय यादव ने बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में हुई प्रगति और भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को दी। उन्होंने रूफटॉप सोलर और परमाणु ऊर्जा सहित विभिन्न विषयों पर राज्य की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया।

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि राज्य में बिजली की बढ़ती मांग और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ऊर्जा भंडारण क्षमता का विस्तार, ट्रांसमिशन नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण और वितरण व्यवस्था में सुधार जरूरी है। बिहार सरकार उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, स्मार्ट मीटरिंग और विद्युत अवसंरचना के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र सरकार और अन्य राज्यों के सहयोग से ऊर्जा क्षेत्र को आधुनिक, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

बिहार और मध्य प्रदेश के बीच 300 मेगावाट पावर बैंकिंग पर समझौता
सम्मेलन के दौरान बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) और मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के बीच 300 मेगावाट की पावर बैंकिंग व्यवस्था को लेकर समझौता हुआ। इससे दोनों राज्यों के बीच बिजली संसाधनों के बेहतर उपयोग और आपूर्ति प्रबंधन में सहयोग बढ़ेगा। सम्मेलन में देश की ऊर्जा व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने, राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed