हैदराबाद के लिए उड़ान भरते ही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, पटना एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना से हैदराबाद जाने वाली गो एयर की फ्लाइट को तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान भरने के बाद वापस हवाई अड्डे पर उतारा गया। 146 यात्रियों को ले जा रहे विमान को पटना हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद, सभी यात्रियों को वैकल्पिक विमान के जरिए हैदराबाद भेजा गया।
GoAir: GoAir flight from Patna to Hyderabad returned after take off due to a technical glitch. The flight landed safely at Patna Airport with 146 passengers on board. Subsequently, all passengers were transferred to an alternative aircraft that reached the destination. pic.twitter.com/mV50ABAXjh
— ANI (@ANI) October 2, 2019विज्ञापन
एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है। जिसमें उसका कहना है कि गो एयर की पटना से हैदराबाद जा रही उड़ान संख्या जी8 516 को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटना पड़ा। विमान ने जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल पर जाने के लिए वैकल्पिक विमान मुहैया कराया गया।
एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा,
'गो एयर के लिए यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी वजह से एयरलाइन यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है।'