फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl talked about getting married at right age, then boy stabbed her with a knife in Sitamarhi

Bihar: लड़की ने कहा उम्र होगी तब करेंगे शादी, मम्मी भी हैं राजी; लड़के ने इंतजार करने की बात पर चाकू से गोदा

Tue, 30 May 2023 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 May 2023 02:15 PM IST
सार

बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव निवासी लड़की पर गांव का ही एक लड़का शादी के लिए दबाव बना रहा था। लड़की ने सही उम्र में शादी करने की बात कही। इससे नाराज लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया जो अब अस्पताल में भर्ती है। बथनाहा थानेदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Girl talked about getting married at right age, then boy stabbed her with a knife in Sitamarhi
अस्पताल में इलाजरत घायल लड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में एक लड़की ने जब सही वक्त पर शादी करने की बात की तो लड़के ने उस पर चाकू से कई वार कर जख्मी कर दिया। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के हरिबेला गांव का है। जहां एक सिरफिरे युवक चंदन कुमार ने तुरंत शादी न करके सही उम्र में करने की बात पर लड़की को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लड़की के चिल्लाने पर सिरफिरा वहां से फरार हो गया। इस दौरान दर्द से छटपटा रही लड़की की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इस बीच पास से गुजर रहे पूर्व एमएलसी राजकिशोर सिंह कुशवाहा ने उसे अपनी गाड़ी से इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


चिकित्सक वरुण कुमार ने बताया कि लड़की के पेट में पांच, छाती में एक और जांघ में एक सहित शरीर पर 12 से अधिक जगह चाकू से वार कर जख्म दिए गए हैं। काफी देर ऑपरेशन करने के बाद खून रोकने की कोशिश चल रही है। कई जगह अभी भी खून निकल रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका चंदन के साथ अफेयर है। अक्सर वह शादी के लिए जिद करता है। लेकिन मेरी अभी उम्र नहीं हुई है शादी की। मम्मी भी बोलीं कि उम्र हो जाएगी तो शादी कर लेना। उसने बताया कि सोमवार की शाम वह दुकान से समान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके गांव के ही चंदन नामक युवक ने उसे अकेला पाकर रोक लिया। फिर शादी के लिए जिद करने लगा। जब लड़की ने जल्द शादी से इनकार किया तो युवक चाकू निकालकर वार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बथनाहा थानेदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी युवक अपने परिजनों समेत फरार है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी चंदन बीते चार-पांच सालों से पीड़ित लड़की के पीछे पड़ा था। परिजनों को मालूम होने पर ग्रामीण स्तर पर पंचायती कर लड़के को अलग रहने की चेतावनी दी गई थी। उसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के खींचे गए कुछ फोटो और वीडियो को बीते छह महीने पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। उसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में मामले को लेकर आवेदन भी दिया था। लेकिन स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले को सुलझा लिया गया। हालांकि इस घटना के बाद भी सिरफिरे युवक ने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा। लगातार उसे शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा। लड़की ने जब शादी के लिए रुकने को कहा तो युवक ने उसे चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed