{"_id":"61156c9c8ebc3e75967a4159","slug":"girl-from-a-shelter-home-in-bodh-gaya-bihar-alleges-sexual-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बोधगया के शेल्टर होम में लड़की का यौन उत्पीड़न, डीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: बोधगया के शेल्टर होम में लड़की का यौन उत्पीड़न, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Fri, 13 Aug 2021 12:16 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
- लड़की मूल रूप से नवादा की रहने वाली है लेकिन बोधगया के एक शेल्टर होम में रह रही थी
- सहायक निदेशक ने कहा- शेल्टर होम में 24 घंटे पुलिस का पहरा, ऐसी घटना असंभव
विज्ञापन
शेल्टर होम, गया
- फोटो : ani
विस्तार
बिहार के बोधगया से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के एक शेल्टर होम में एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक अधिकारी डीके शर्मा ने कहा कि डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट 48 घंटे में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
Bihar | A girl from a shelter home in Bodh Gaya alleges sexual assault. "DM has ordered a probe in matter, report to be presented in 48 hrs. Incident possibility is unlikely, there's 24*7 police & CCTV surveillance there.But matter will be probed properly: DK Sharma,Asst Director pic.twitter.com/F0C1A1Aq9C
— ANI (@ANI) August 12, 2021विज्ञापन
डीके शर्मा जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि लड़की मूल रूप से नवादा की रहने वाली है लेकिन बोधगया के एक शेल्टर होम में रह रही थी। जांच चल रही है, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
सहायक निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना का होना असंभव है क्योंकि इस शेल्टर होम में 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है और सब सीसीटीवी की निगरानी में रहता है।