फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Girl clashed with mobile snatchers, SP Begusarai will honor her for showing courage

Bihar: मोबाइल स्नैचरों से भिड़ी युवती, CCTV में कैद हुई घटना, एसपी बेगूसराय साहस दिखाने के लिए करेंगे सम्मानित

Sun, 26 Mar 2023 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Mar 2023 04:01 PM IST
सार

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित एक वीडियो मिला है। उसमें एक युवती बदमाशों से जूझती हुई दिखाई पड़ रही है। यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि वे साहसी युवती को सम्मानित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Girl clashed with mobile snatchers, SP Begusarai will honor her for showing courage
रात के अंधेरे में काफी देर तक बदमाशों से जूझती रही युवती सीमा कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में रात के अंधेरे में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया। यह घटना के नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा रोड की है। जहां युवती अकेले ही दोनों बदमाशों से भिड़ गई। कुछ देर तक दोनों लड़की के हौसले के सामने पस्त हो गए, लेकिन फिर वे मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इस घटना का वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने लड़की के साहस को देखते हुए उसे सम्मानित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


रात के अंधेरे में अकेले ही बदमाशों से भिड़ी युवती
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के दीपशिखा रोड का है। जहां बीती रात एक युवती मॉल में काम करके अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती से उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। लेकिन युवती साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गई। वह अकेले ही काफी देर तक बदमाशों से जूझती रही और अपना मोबाइल बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिर में बदमाशों ने युवती के सिर पर वार कर मोबाइल लेकर फरार हो गए। यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


युवती साहस देख मुरीद हुए लोग
घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग युवती के साहस के मुरीद हो गए। युवती सीमा कुमारी नगर थाना क्षेत्र के हर्रख की रहने वाली है। उसने बताया कि वह स्टेशन रोड स्थित एक मॉल में काम करती है। इसी सिलसिले में रात में वह काम कर लौट रही थी। तभी दीपशिखा रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और मोबाइल को झपट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर तमाशबीन बने रहने का आरोप 
सीमा कुमारी ने आरोप लगाया है कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस की गाड़ी भी खड़ी थी। लेकिन पुलिस की ओर से बदमाशों को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। जब अपराधी मौके से फरार हो गए तब पुलिस ने उससे पूछताछ की। फिलहाल सीमा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत की है।


एसपी योगेंद्र कुमार करेंगे युवती को सम्मानित
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच युवती के साहसिक कदम की जानकारी बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार को लगी। उन्होंने युवती के जज्बे को सलाम करते हुए उसे सम्मानित करने की घोषणा की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित एक वीडियो मिला है, जिसमें एक युवती बदमाशों से जूझती हुई दिखाई पड़ रही है। यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि वे साहसी युवती को सम्मानित करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed