फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Giriraj Singh says My political innings may end with Prime Minister Modi second term

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान से मिले सियासत से संन्यास के संकेत

Tue, 24 Sep 2019 02:58 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Sep 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Giriraj Singh says My political innings may end with Prime Minister Modi second term
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : एएनआई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनकी राजनीतिक पारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के साथ खत्म हो सकती है। संवाददाताओं ने भाजपा नेता से अगले वर्ष बिहार विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की उनकी दावेदारी के बारे में सवाल किया था।

विज्ञापन


इस पर सिंह ने कहा कि मैं पार्टी के उन कार्यकर्ताओं में से एक हूं जो कश्मीर के भारत से एकीकरण का सपना लेकर सार्वजनिक जीवन में आए थे। जिस सपने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन बलिदान कर दिया, उसे मोदी ने साकार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सत्ता या पद प्राप्त करने के लिए राजनीति में नहीं आया था। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी राजनीतिक पारी समापन की ओर है। यह प्रधानमंत्री मोदी के वर्तमान कार्यकाल के बाद समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में हुए लोकसभा चुनावों को जीतकर गिरिराज सिंह संसद पहुंचे हैं। वह वर्तमान में केंद्र की एनडीए सरकार में पशुपालन राज्य मंत्री हैं। इससे पहले वह बिहार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 

सक्रिय राजनीति से रिटायरमेंट के संकेत देने वाले गिरिराज सिंह के इस बयान से तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed