{"_id":"64f46ef7f87561a05105ed39","slug":"giriraj-singh-says-lalu-nitish-are-getting-their-agenda-told-from-udhayanidhi-stalin-after-india-s-mumbai-meet-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: गिरिराज बोले- INDIA की मुंबई मीटिंग के बाद अपने एजेंडा को उदयनिधि स्टालिन से कहलवा रहे लालू-नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: गिरिराज बोले- INDIA की मुंबई मीटिंग के बाद अपने एजेंडा को उदयनिधि स्टालिन से कहलवा रहे लालू-नीतीश
Sun, 03 Sep 2023 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 03 Sep 2023 05:03 PM IST
सार
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश और लालू पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर जुबानी हमला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि लालू जी और नीतीश जी को इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बार फिर नीतीश और लालू पर जमकर जुबानी हमला किया। साथ ही सिंह ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि द्वारा सनातन धर्म पर दिए विवादस्पद बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तमिलनाडु के सीएम के बेटे को भी लपेटे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
'लालू जी और नीतीश जी आप जवाब दें'
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार से मैं पूछना चाहता हूं कि आपने पहले बिहार में धार्मिक छुट्टियों को बंद किया। अब आप मुंबई में ‘इंडिया’ की मीटिंग करने के बाद क्या आप अपने एजेंडा को अपने प्रवक्ता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन बेटे के मुंह से कहलवा रहे हैं। ‘सनातन को खत्म करने का, मलेरिया है, डेंगू है।’ मैं चुनौती के साथ कहना चाहता हूं कि लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका जवाब दें।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत के सनातन को खत्म करने की, बिहार के सनातन को खत्म करने की अगर यह साजिश है तो मैं भी चुनौती स्वीकार करता हूं। लालू जी और नीतीश जी आपको जवाब देना होगा। आप हिंदुओं को जाति में बांट कर चाहते हैं भाई कि सनातन को समाप्त कर दें, यह संभव नहीं है।
स्टालिन के इस बयान पर मचा है बवाल
दरअसल, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उदयनिधि स्टालिन ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने सनातन धर्म को 'मलेरिया' और 'डेंगू' से जोड़कर इसके उन्मूलन का आह्वान किया।
तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बीते शनिवार को सनातन उन्मूलन सम्मेलन में बोलते हुए कहा था कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें ही खत्म किया जाना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे खत्म करना होगा। खेल विकास मंत्री ने आगे कहा कि सनातन नाम संस्कृत का है। यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।