{"_id":"5fb14b318ebc3e9b9174864f","slug":"giriraj-singh-on-sushil-modi-post-says-post-is-not-important-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील मोदी के दर्द पर गिरिराज का मरहम, कहा- पद से कोई बड़ा-छोटा नहीं होता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील मोदी के दर्द पर गिरिराज का मरहम, कहा- पद से कोई बड़ा-छोटा नहीं होता
Sun, 15 Nov 2020 09:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह और सुशील मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता चुन लिए गए हैं, लेकिन सुशील कुमार मोदी को लेकर संशय अब भी बरकरार है। ऐसे में उनका ट्वीट कई राजनीतिक संभावनाओं की ओर इशारा करने वाला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री की घोषणा तो हो गई और इसके ठीक बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लगातार तीन ट्वीट कर अपनी भावनाओं से लोगों को रूबरू कराया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पहले ट्वीट में कहा कि “भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
विज्ञापन
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सुशील मोदी के ट्वीट पर रीट्वीट कर उन्हें सलाह दी और कहा कि “पद से कोई बड़ा या छोटा नहीं होता। आदरणीय सुशील जी आप भाजपा के नेता थे और आगे भी रहेंगे।
वहीं उन्होंने तारकिशोर प्रसाद को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी और नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक चुनी जाने वाली रेणु देवी को सर्वसम्मति से भाजपा विधानमंडल दल की उप-नेता चुने जाने पर भी बधाई दी।
सुशील कुमार मोदी के ट्वीट पर गौर करें तो लगता है भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब कोई नई जिम्मेदारी देने की तैयारी कर चुका है। इस संबंध में बैठक के पूर्व और बाद में भी अटकलों का बाजार गरम ही रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कई स्थानीय नेता तक इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज किया।