{"_id":"6435178bb209a2b03c049f49","slug":"giriraj-singh-on-shravan-kumar-s-statement-bihar-government-is-defaming-the-center-by-misleading-people-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: श्रवण कुमार के बयान पर बोले गिरिराज, बिहार सरकार लोगों को गुमराह कर केंद्र को बदनाम कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: श्रवण कुमार के बयान पर बोले गिरिराज, बिहार सरकार लोगों को गुमराह कर केंद्र को बदनाम कर रही
Tue, 11 Apr 2023 01:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:47 PM IST
सार
बेगूसराय में सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि से एक लाख साठ हजार लोगों को वंचित रखा गया। जबकि राज्य सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह कर केंद्र पर दोषारोपण करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने श्रवण कुमार के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से सिर्फ लोगों को गुमराह कर केंद्र की सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी जाने वाली राशि से एक लाख साठ हजार लोगों को वंचित रखा गया। अब पूरा पैसा वापस चला गया है। जबकि बिहार सरकार सिर्फ लोगों को गुमराह कर केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने में लगी हुई है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो यूपीए की सरकार से कई गुना अधिक नरेंद्र मोदी की सरकार ने आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कोई योगदान नहीं है। इस कारण लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
'चाचा-भतीजे की जोड़ी छक्का पंजा करने में लगी'
गिरिराज सिंह ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि आज चाचा और भतीजे की जोड़ी सिर्फ छक्का पंजा करने में लगे हुए हैं। हर जगह निर्दोष हिंदुओं को फंसाया जा रहा है। इन लोगों के द्वारा की जा रही कार्रवाई से सीधे-सीधे लग रहा है कि बिहार में हिंदुओं को दूसरे दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। आज कोई इफ्तार पार्टी कर रहे हैं तो कोई उसमें जाकर आनंद उठा रहा है। सिर्फ वोट की राजनीति के लिए यह लोग हिंदुओं को मानसिक तौर पर भी प्रताड़ित कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज हिंदू देवी-देवताओं के पूजन में कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं, जबकि मुसलमानों को खुली छूट दी जाती है। लेकिन अब ऐसा चलने वाला नहीं है और इसके परिणाम बिहार सरकार को भी भुगतने पड़ेंगे।