{"_id":"6a585871136a5163b5077bee","slug":"uncle-arrested-for-crime-against-niece-in-banke-bazar-gaya-today-bihar-news-gaya-news-c-1-1-noi1233-4507158-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में रिश्ते शर्मसार! 5 महीने तक नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में रिश्ते शर्मसार! 5 महीने तक नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज
Thu, 16 Jul 2026 10:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:10 AM IST
सार
Bihar News: गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका चाचा पिछले करीब पांच महीने से उसका शोषण कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसका चाचा पिछले करीब पांच महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद घटना का खुलासा हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद परिजन आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पांच महीने तक करता रहा शोषण
गया जिले के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बांके बाजार थाना क्षेत्र में चाचा पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह पिछले करीब पांच महीने से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था। लोक-लाज और आरोपी के डर से पीड़िता ने लंबे समय तक किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।
गर्भवती होने पर सामने आया पूरा मामला
लगातार कथित दुष्कर्म के कारण किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी चाचा उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। तब पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
जब परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने मंगलवार को थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद न्यायालय में उसका बयान दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 13 साल बाद भी नहीं भरे गंडामन के जख्म... 23 मासूमों की मौत का दर्द आज भी जिंदा, वादे आज भी अधूरे!
तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मुखबिरों और तकनीकी इनपुट की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश है।