{"_id":"6910b5e26e03ed5a930712f9","slug":"son-kills-mother-in-nagriyawan-village-under-khijrasarai-police-station-area-accused-arrested-bihar-crime-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: नागरियावां में शराब के नशे में बेटे ने की 80 वर्षीय मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: नागरियावां में शराब के नशे में बेटे ने की 80 वर्षीय मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sun, 09 Nov 2025 09:10 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:10 PM IST
सार
Gaya Ji News: गयाजी जिले के नागरियावां गांव में शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी 80 वर्षीय मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मानपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गयाजी जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के नागरियावां गांव में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी 80 वर्षीय मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मानपुर थाना क्षेत्र के सोंधी गांव से गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान शांति देवी (80), पत्नी कृष्णा साव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पुत्र दुलारचंद साव को मानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर ही मौत हो गई
ग्रामीणों के अनुसार, दुलारचंद साव सब्जी बेचने का काम करता है और अक्सर शराब के नशे में अपनी मां से मारपीट करता था। शनिवार रात भी वह नशे में घर लौटा और विवाद के दौरान अपनी मां को पकड़कर दीवार पर पटक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- LiveBihar Election 2025 Live: 'दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले से ज़्यादा कड़ी,1650 कंपनियां तैनात', बोले DGP
पूछताछ शुरू कर दी गई
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह घटना मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली है और समाज के लिए गहरा सबक छोड़ गई है।