फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   PM Modi Bihar Visit : PM gifted bihar country's largest ultra super critical power plant aurangabad bihar news

Bihar: पीएम ने बिहार को दी देश की सबसे बड़ी अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल बिजली घर की सौगात, जानिए क्या है इसकी खासियत

Fri, 30 May 2025 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 07:21 PM IST
सार

Bihar : पीएम मोदी ने बिहार को देश के सबसे बड़े अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल बिजली घर की सौगात दी है। यह बिजली घर पांच साल के अंदर पूरा होने के बाद राष्ट्र को समर्पित होगा।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit : PM gifted bihar country's largest ultra super critical power plant aurangabad bihar news
रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

विस्तार

पूर्वी भारत में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को और मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार को देश के दूसरे सबसे बड़े और देश की सबसे बड़ी बनने वाली अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल बिजली घर की सौगात दी। पीएम ने इस सौगात स्वरूप पीएम ने औरंगाबाद के नबीनगर स्थित एनटीपीसी के पूर्ण स्वामित्व वाले नबीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन(एनएसटीपीएस) के 29,948 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले 2400 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले स्टेज-2 का बिक्रमगंज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर शिलान्यास किया। उधर बिक्रमगंज में पीएम ने रिमोट का बटन दबाया और इधर एनएसटीपीएस में आयोजित शिलान्यास समारोह में शिलापट्ट का परदा हटा। इस प्रकार पीएम के हाथों एनएसटीपीएस के स्टेज-2 के शिलान्यास की औपचारिकता पूरी हुई।
विज्ञापन


बिजली के बिना विकास अधूरा
शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने विद्युत उर्जा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बिजली के बिना विकास अधूरा है और औद्योगिक प्रगति तथा जीवन की सुगमता विश्वसनीय बिजली आपूर्ति पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बिहार ने पिछले कुछ वर्षों में बिजली उत्पादन पर काफी ध्यान केंद्रित किया है। एक दशक पहले की तुलना में बिहार में बिजली की खपत चार गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -BPSC 71th CCE 2025: बीपीएससी ने 71वीं सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, इतने पदों पर निकली वैकेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसटीपीएस स्टेज-2 पर खर्च होंगे 30 हजार करोड़
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि नबीनगर में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश से एनटीपीसी की एक प्रमुख बिजली परियोजना निर्माणाधीन है और यह परियोजना बिहार को 1,500 मेगावाट बिजली प्रदान करेगी। उन्होंने बक्सर और पीरपैंती में नए ताप विद्युत संयंत्रों की शुरुआत पर भी प्रकाश डाला।

हरित उर्जा पर भी पीएम ने किया फोकस
साथ ही पीएम ने भविष्य पर सरकार के फोकस को रेखांकित करते हुए, विशेष रूप से बिहार को हरित ऊर्जा की ओर आगे बढ़ाने में राज्य की अक्षय ऊर्जा पहल के हिस्से के रूप में कजरा में एक सौर पार्क के निर्माण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पीएम-कुसुम योजना के तहत किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से आय उत्पन्न करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जबकि अक्षय कृषि फीडर खेतों को बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादकता में और सुधार हो रहा है।

यह खबर भी पढ़ें -Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- कुछ लोग अंड-बंड बोल रहे


एनएसटीपीएस स्टेज-2 की खास बातें
एनटीपीसी नबीनगर के सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट(एसटीपीपी) स्टेज-2 (3x800 मेगावाट) परियोजना अत्याधुनिक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो विद्युत उत्पादन की सर्वाधिक एफिशिएंसी प्रदान करती है। एनटीपीसी द्वारा पानी बचाने की अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत नबीनगर स्टेज-2 संयंत्रों में ड्राई बॉटम ऐश हैंडलिंग सिस्टम और एयर कूल्ड कंडेंसर स्थापित किया गया है, जिससे विद्युत उत्पादन के लिए ताजे पानी की खपत में काफी कमी आएगी।

इन राज्यों को होगी इस बिजली घर से विद्युत आपूर्ति
इसके अलावा इस परियोजना द्वारा बिहार एवं अन्य राज्यों, जैसे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब आदि को किफायती बिजली प्रदान की जाएगी। इस परियोजना से स्थानीय समुदायों, व्यवसायों और उद्योगों में ऊर्जा की बढ़ती जरूरतें पूरी होंगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। साथ ही, इस परियोजना से देश को ऊर्जा सुरक्षा और किफायती ऊर्जा का दोहरा उद्देश्य पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

देश की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी
एनटीपीसी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उपयोगिता कंपनी है, जो भारत में विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति में एक-चौथाई का योगदान देती है। इसकी स्थापित क्षमता 80 गीगावाट से अधिक है, तथा 32 गीगावाट की अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13 गीगावाट की ऊर्जा क्षमता नवीकरणीय है। कंपनी 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनटीपीसी अपने ताप, जल, सौर और पवन ऊर्जा संयंत्रों द्वारा राष्ट्र में विश्वसनीय, किफ़ायती और सतत बिजली आपूर्ति करते रहने के लिए समर्पित है। कंपनी हरित भविष्य के लिए सर्वोत्तम अभ्यासों का पालन करने, अभिनवता का विकास करने और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

 

रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

 

रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

रिमोट का बटन दबाते पीएम, एनएसटीपीएस स्टेज-2 का शिलापट्ट, मंचस्थ पीएम व सभा को संबोधित करते पीएम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed