फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   On Republic Day celebrations, Central Government invited two women Safai Mitras as special guests

कर्म को सम्मान: गणतंत्र दिवस समारोह पर केंद्र से गया की दो महिला सफाई मित्रों को आमंत्रण, बनेंगी विशिष्ट अतिथि

Tue, 23 Jan 2024 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:58 PM IST
सार

Republic Day: गया नगर निगम की नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गया नगर निगम की दो महिला सफाई मित्रों को केंद्र सरकार के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों महिला सफाई मित्र निगम क्षेत्र के तेल बीघा अनुसूचित जाति मोहल्ला की निवासी हैं।

विज्ञापन
On Republic Day celebrations, Central Government invited two women Safai Mitras as special guests
महिला सफाई मित्रों को आमंत्रण पत्र सौंपते नगर निगम अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया नगर निगम के दो महिला सफाई मित्रों में रूपा देवी और आशा देवी को सम्मान देने के लिए केंद्र की ओर से आमंत्रण मिला है। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दरअसल, स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया था, जिसमें स्वच्छता पर महात्मा गांधी के विचारों को मूल बनाया गया था।

विज्ञापन


75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गया शहर के तेल बीघा मोहल्ले के अनूसूचित जाति टोले की दो महिला सफाईकर्मी गणतंत्र दिवस के परेड में दिल्ली में शामिल होंगी। इन महिला सफाईकर्मियों में रूपा देवी और आशा देवी का चयन हुआ है। इनका केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में चयन हुआ है। जहां जाकर यह महिला सफाईकर्मी गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होंगी।
विज्ञापन

 
तेजस ट्रेन से पहुंचेगी दिल्ली
गया नगर निगम की नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गया नगर निगम की दो महिला सफाई मित्रों को केंद्र सरकार के द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। दोनों महिला सफाई मित्र रूपा देवी और आशा देवी गया नगर निगम क्षेत्र के तेल बीघा अनुसूचित जाति मोहल्ला  की निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को महिला सफाई मित्रों को नई दिल्ली जाने के लिए तेजस राजधानी का रेल टिकट दिया गया। दोनों महिला सफाई मित्र गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नई दिल्ली राजपथ का आमंत्रण प्राप्त होने पर काफी खुश हैं। इनके साथ उनके आश्रित अमित राम और कृष्ण कुमार भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। गया नगर निगम के द्वारा सभी लोगों को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर अवस्थित पेनेशिया होटल में छोड़ा जाएगा। वहां से तेजस राजधानी ट्रेन के द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed