फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Naxalite commander Sandeep Yadav died under suspicious circumstances

नक्सली कमांडर का अंत: 84 लाख का इनाम और 500 से ज्यादा केस, संदिग्ध परिस्थियों में हुई कुख्यात की मौत

Thu, 26 May 2022 08:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 May 2022 08:08 PM IST
सार

कुख्यात नक्सली कमांडर संदीप यादव उर्फ विजय यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। संदीप के खिलाफ करीब 500 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वहीं कई राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन
Naxalite commander Sandeep Yadav died under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य और संगठन के बिहार प्रभारी संदीप यादव उर्फ विजय यादव की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देश भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोग संदीप यादव का शव पिछली रात को गया जिले के लुटुआ थानाक्षेत्र में उनके पैतृक गांव बाबूरामडीह में रख गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बृहस्पतिवार को बताया कि पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि संदीप यादव की मौत किन कारणों से हुई वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा। मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि बाबूरामडीह गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संदीप यादव की बिहार, झारखंड सहित पांच राज्यों की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस के मुताबिक संदीप यादव के खिलाफ करीब पांच सौ से ज्यादा केस दर्ज है। यादव पर बिहार और झारखंड एवं अन्य राज्यों की सरकारों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कुल 83 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed