फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Nawada Crime: Girl shot dead in a moving car, contradiction in police statement and post-mortem

Bihar Crime: चलती कार में युवती की गोली मारकर हत्या; झूठा हुआ पुलिस का दावा, पीएम रिपोर्ट से मामला और उलझा

Tue, 29 Oct 2024 08:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

Nawada Crime: नवादा में चलती कार पर फायरिंग किए जाने का मामला पुलिस के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद उलझ गया है। पुलिस अब कह रही है कि वह मामले की और गहराई से जांच करेगी। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Nawada Crime: Girl shot dead in a moving car, contradiction in police statement and post-mortem
बाइक सवार बदमाशों ने की थी कार पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवादा के शाहपुर थानाक्षेत्र में पार्वती पहाड़ के पास एक गंभीर घटना में अज्ञात अपराधियों ने चलती कार पर फायरिंग कर दी। इस हमले में बेगूसराय की 26 वर्षीय युवती आरती कुमारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने पिता के साथ झारखंड के कोडरमा से लौट रही थी, तभी बाइक सवार अपराधियों ने कार पर हमला कर दिया। इस घटना ने स्थानीय पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बयानों में असंगति पैदा कर दी है।

विज्ञापन

 
बाइक सवारों ने कार के सामने से की थी गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक, आरती अपने पिता के साथ डीएलएड असाइनमेंट पेपर जमा कराने के बाद झारखंड के कोडरमा से वापस लौट रही थी। जब कार शाहपुर थानाक्षेत्र के पार्वती गांव के पास पहुंची, तो दो बाइक सवार अपराधियों ने सामने से आकर फायरिंग की। गोली सीधे आरती के कंधे में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके पिता मनोज कुमार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। उसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



 
पुलिस का बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अलग
पहले तो नवादा पुलिस ने दावा किया कि आरती के शरीर पर गोली लगने का कोई निशान नहीं है। पुलिस ने इसे महज हादसा माना था, लेकिन सदर अस्पताल नवादा के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया कि युवती के कंधे में गोली लगी है। एक्स-रे रिपोर्ट में भी गोली का कंधे में फंसा होना दिखाया गया, जिसे निकालकर सुरक्षित रखा गया है। यह विरोधाभास मामले को और उलझा रहा है। पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट में आई इस असहमति के बाद पुलिस की कार्यवाही और जांच की सच्चाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी
परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, न ही यह कोई लूटपाट की घटना थी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की हर एंगल से जांच करेगी। सभी साक्ष्यों की गहराई से पड़ताल की जा रही है और अपराधियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed