फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   myanmar president bodhgaya visit no drone zone gaya today bihar news

Bihar: बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन! 30 मई तक ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

Fri, 29 May 2026 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 09:53 AM IST
सार

Bihar: म्यांमार के राष्ट्रपति के 30 मई को प्रस्तावित बोधगया दौरे को लेकर गया जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बोधगया और आसपास के कई क्षेत्रों को अस्थायी रेड जोन और 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित किया गया है। प्रशासन ने बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
myanmar president bodhgaya visit no drone zone gaya today bihar news
बोधगया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंगके प्रस्तावित बोधगया दौरे को लेकर गया जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के 30 मई 2026 को होने वाले परिभ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर कार्यक्रम से जुड़े सभी क्षेत्रों को अस्थायी रेड जोन एवं “नो ड्रोन फ्लाई जोन” घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


सुरक्षा के घेरे में रहेगा पूरा रूट
जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, राष्ट्रपति के आगमन और भ्रमण को देखते हुए गया हवाई अड्डा से लेकर बोधगया के प्रमुख स्थलों तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन, कैमरा ड्रोन या अन्य मानव रहित उड़ान उपकरणों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित क्षेत्रों में गया एयरपोर्ट, दोमुहान, वेलकम होटल आईटीसी, महाबोधि मंदिर, महाबोधि धम्म एकता मोनास्ट्री तथा सुजाता मंदिर सहित सभी संपर्क मार्ग और आसपास के इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन


ड्रोन उड़ाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के दौरान यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति ड्रोन उड़ाते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें; पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश का रेड अलर्ट; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

आमजन से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस दौरे को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। बोधगया में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक हलकों में तैयारियां तेज हो गई हैं और पूरे इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed