फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Minor Girl Brutally Murdered After Assault in Aurangabad Family Names Accused in FIR Bihar Crime News

Bihar: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट पर की गई थी बर्बरता; परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 10 Dec 2024 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 05:10 PM IST
सार

Aurangabad News: औरंगाबाद में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद सड़क जाम कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Minor Girl Brutally Murdered After Assault in Aurangabad Family Names Accused in FIR Bihar Crime News
मृतका के परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद से 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्ममता से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना जिले के माली थानाक्षेत्र के एक गांव में घटी। मंगलवार को दोपहर बाद पुलिस के साथ शव का पोस्टमार्टम कराने औरंगाबाद सदर अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि बीकू सिंह नाम के एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसने हत्या की है। मामले की प्राथमिकी में परिजनों ने उसे नामजद अभियुक्त बनाया है।

विज्ञापन

 
परिजनों के मुताबिक, आरोपी किशोरी को एकांत में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना  पुलिस को दी। सूचना मिलते ही माली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन



 
वहीं, पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव दिए जाते ही परिजन उग्र हो गए। फिर उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के रमेश चौक पर किशोरी का शव रखकर सड़क जाम कर दी। साथ ही परिजन और उनके साथ आए ग्रामीण सड़क पर ही रोषपूर्ण प्रदर्शन करने लगे। इससे शहर के रमेश चौक के चारों ओर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस दौरान परिजनों ने कहा कि दुष्कर्म के दौरान किशोरी के अंतरंग अंगों को काफी बर्बरतापूर्ण तरीके से क्षति पहुंचाई गई है। आरोपी युवक की तत्काल गिरफ्तारी होनी चहिए। प्रदर्शन और जाम की सूचना मिलते ही औरंगाबाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर लोगों को समझा-बुझा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed