फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   martyr flight lieutenant shubham kumar to be cremated in gaya with full military honours

Bihar News: असम विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sun, 14 Jun 2026 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 04:15 PM IST
सार

जहानाबाद के बनवरिया गांव के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार ने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुए विमान हादसे में शहीद हुए युवा अधिकारी का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
martyr flight lieutenant shubham kumar to be cremated in gaya with full military honours
शहीद शुभम कुमार की फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के जहानाबाद के बनवरिया गांव का बेटा फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार शहीद हो गए। देश सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने वाले इस युवा वायुसेना अधिकारी ने शादी से पहले राष्ट्र को प्राथमिकता दी और अंततः मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे दिया। असम विमान हादसे में शहीद हुए शुभम का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


रविवार शाम गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर
असम के जोरहाट वायुसेना स्टेशन पर हुए विमान हादसे में शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर एयरफोर्स के विशेष विमान से बिहटा एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके बाद सड़क मार्ग से शाम करीब चार बजे उनका शव जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड स्थित पैतृक गांव बनवरिया पहुंचेगा। गांव में उनके अंतिम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


हाई स्कूल मैदान में दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
बनवरिया हाई स्कूल मैदान में शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। यहां भारतीय वायुसेना और प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। करीब एक घंटे तक अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को गयाजी ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


AN-32 विमान हादसे में गई थी जान
शनिवार को असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का AN-32 परिवहन विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार समेत पांच वायुसेना कर्मियों की मौत हो गई थी। हादसे की खबर मिलते ही जहानाबाद समेत पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई।

किसान के बेटे ने मेहनत से तय किया सफलता का सफर
शुभम कुमार के पिता अमरेंद्र आनंद एक साधारण किसान हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों वाले परिवार में जन्मे शुभम ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर अपनी पहचान बनाई। वर्ष 2021 में उनका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में हुआ था। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्होंने कम समय में ही अधिकारियों और साथियों के बीच विशेष पहचान बना ली थी।

ये भी पढ़ें- Bihar: मलमास मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, ट्रक-टेंपो की टक्कर में महिला और बच्चे समेत तीन की मौत

देश सेवा के लिए शादी का प्रस्ताव भी ठुकराया
परिजनों के अनुसार घर में शुभम की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। परिवार चाहता था कि अब वह अपना घर-परिवार बसाएं, लेकिन शुभम ने साफ कह दिया था कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान करियर और देश सेवा पर है। उन्होंने विवाह के प्रस्ताव को यह कहकर टाल दिया था कि पहले देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाना चाहते हैं।


मिलनसार स्वभाव ने सबका दिल जीता था
ग्रामीणों के मुताबिक शुभम बेहद सरल, विनम्र और मिलनसार स्वभाव के थे। छुट्टियों में गांव आने पर वह हर किसी से आत्मीयता के साथ मिलते थे। उनकी सफलता पर पूरा क्षेत्र गर्व करता था। आज वही गांव अपने होनहार बेटे को खोने के गम में डूबा हुआ है। हर गली, हर चौपाल और हर घर में सिर्फ शुभम की ही चर्चा हो रही है।

नम आंखों से अंतिम विदाई की तैयारी
शहीद के घर पर लगातार जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों का पहुंचना जारी है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण अपने वीर सपूत पर गर्व और उसकी असामयिक शहादत के दुख के बीच भावुक हैं। पूरा बनवरिया गांव अब उस पल का इंतजार कर रहा है, जब तिरंगे में लिपटा उसका बेटा अंतिम बार अपने घर लौटेगा और फिर हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed