फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   LS Polls: Samrat-Chirag taunted Tejashwi says how much land will they take in return of giving one crore jobs

LS Polls: सम्राट और चिराग का तेजस्वी पर तंज, कहा- एक करोड़ नौकरी देने के एवज में कितनों की लेंगे कितनी जमीन

Sat, 13 Apr 2024 08:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 13 Apr 2024 08:48 PM IST
सार

LS Polls 2024: भाजपा नेता सम्राट ने कहा कि लालू का परिवार सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है। एक करोड़ युवाओं को सपना दिखाकर उनकी जमीनों को कैसे लिखवाना है, इसका रोडमैप बनाया है। वहीं, चिराग ने कहा कि पहले सत्ता में रहे, तब ये वादे पूरे क्यों नहीं किए।

विज्ञापन
LS Polls: Samrat-Chirag taunted Tejashwi says how much land will they take in return of giving one crore jobs
सभा को संबोधित करते चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को औरंगाबाद के कुटुंबा में विपक्ष पर जुबानी हमला किया। दोनों नेताओं ने कुटुंबा में औरंगाबाद से एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिस तरह का माहौल है, उससे साफ है कि चार जून को आने वाले चुनाव परिणाम में एक बार फिर से मोदी जी का डंका बजेगा और लगातार तीसरी बार वे देश के पीएम बनेंगे।

विज्ञापन


भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने लालू यादव के परिवार को भ्रष्टाचार में डूबा हुआ बताया। उन्होंने कहा कि आरजेडी कह रही है कि एक करोड़ नौकरी देंगे, तो यह भी बताएं फिर कितनों की जमीन लेंगे, कितना लेंगे, जमीन लेने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि लालू का परिवार सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकता है। एक करोड़ युवाओं को सपना दिखाकर उनकी जमीनों को कैसे लिखवाना है, इसका रोडमैप बनाया है, जिसे जनवचन का नाम दिया है।
विज्ञापन


वहीं, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी विपक्ष पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष भ्रष्टाचारियों की जमात है। चिराग पासवान ने कहा कि अच्छी बात है कि तेजस्वी नौकरी की बात कर रहे हैं, लेकिन उनको यह बताना चाहिए कि अगर यह लोग सही मायने में एक करोड़ लोगों को नौकरी दे सकते हैं तो एक लंबे समय तक इन्हीं के परिवार के लोग सत्ता में रहे हैं, तब क्यों नहीं दी। इतना ही नहीं यह बात तो हर कोई जानता है कि इन लोगों ने कैसे लोगों को नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग ने कहा कि यह पहली बार तो चुनाव हो नहीं रहा, इससे पहले आप लोग भी सत्ता में रहे। इनके परिवार के दो लोग मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी रहे तो जब सत्ता मिली तो इन कामों को क्यों पूरा नहीं किया। हकीकत तो यह है कि इन लोगों को जब भी सत्ता मिलती है तो यह लोग बहाना बनाना शुरू कर देते हैं। कहने लगते हैं कि यह गठबंधन का वादा नहीं हमारा वादा था। जब हमारी सरकार आएगी, तब इसे पूरा किया जाएगा। दोनों नेताओं ने औरंगाबाद लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह को विजयी बनाकर मोदी जी का हाथ मजबूत करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed