फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Khelo India Youth Games 2025: Saloni of Jehanabad won gold in rugby, Ujjwal won bronze in weightlifting

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: सलोनी ने रग्बी में दिलाया सोना, उज्ज्वल ने भारोतोलन में जीता कांसा; DM ने किया सम्मानित

Fri, 16 May 2025 08:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 08:31 PM IST
सार

Khelo India Youth Games 2025: जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने दोनों विजेता खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें वानावर गुफा से प्रेरित प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही कोच और परिजनों को शॉल भेंट कर उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games 2025: Saloni of Jehanabad won gold in rugby, Ujjwal won bronze in weightlifting
डीएम अलंकृता पांडे ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यभर के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए गौरव का क्षण तब आया जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जहानाबाद जिले के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित किया। चार से 14 मई तक बिहार के पांच जिलों में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में सलोनी कुमारी ने रग्बी में स्वर्ण पदक और उज्ज्वल कुमार ने भारोतोलन में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपनी मेहनत का फल पाया, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बचपन का प्यार: बिहार में 60 साल के वकील डॉक्टर की पत्नी को ले भागे; सीनियर सिटिजन के प्यार की यह कहानी पढ़ें
विज्ञापन

 
जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों का किया सम्मान
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में आयोजित समारोह में जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने दोनों विजेता खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें वानावर गुफा से प्रेरित प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही कोच और परिजनों को शॉल भेंट कर उनके सहयोग और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, कोच की कुशल प्रशिक्षण प्रणाली और परिजनों के सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने जिले के सभी युवाओं से कम-से-कम एक खेल विधा से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि खेल मानसिक स्वास्थ्य का बेहतरीन साधन हैं और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त कदम भी।

 
रग्बी में सलोनी का स्वर्णिम प्रदर्शन
अमैन पंचायत थाना परस बिगहा निवासी सलोनी कुमारी ने रग्बी (अंडर 18 बालिका वर्ग) में बिहार टीम को नौ मई को पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फाइनल मुकाबले में जीत दिलाकर स्वर्ण पदक दिलाया। सलोनी, कोच अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं और उनके नेतृत्व में अमैन क्षेत्र की कई युवतियां रग्बी खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सलोनी का यह प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्रीय खेल संस्कृति के विकास की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: BRC वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर शिक्षक नासीर निलंबित, पाकिस्तान से था संबंध; जानें
 
भारोतोलन में उज्ज्वल ने रचा इतिहास
एनवा पंचायत निवासी उज्ज्वल कुमार कोच मनीष कुमार के निर्देशन में खेलो इंडिया स्माल सेंटर जहानाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने 102 किग्रा भार वर्ग में कुल 216 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह बिहार टीम को भारोतोलन प्रतियोगिता में मिला एकमात्र पदक भी है, जिससे उज्ज्वल की उपलब्धि और भी उल्लेखनीय बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed