फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jehanabad: Youth died in accident at Court Railway Station, lack of trains on Patna-Gaya railway line

Bihar: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक की कटकर मौत, पटना-गया रेलखंड में क्यों हो रहे हादसे? जानें

Sat, 21 Dec 2024 02:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 21 Dec 2024 02:22 PM IST
सार

Jehanabad News: जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर एक युवक की ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हुए पहिए से कटकर मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। दरअसल, पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों की कमी से भारी भीड़ हो रही है... पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Jehanabad: Youth died in accident at Court Railway Station, lack of trains on Patna-Gaya railway line
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जहानाबाद में पटना-गया रेलखंड में यात्री ट्रेनों की संख्या में कमी और ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के चलते यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि ट्रेन हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को ऐसी ही एक दर्दनाक घटना जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर हुई। जहां ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान मोहम्मद असगर (शकुरगंज, परस बीघा निवासी) ट्रेन के चक्के की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
डिब्बों में भारी भीड़ बनी हादसे की वजह
मृतक मोहम्मद असगर अपने गांव से दवा लाने गया जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, भीड़ के कारण वह डिब्बे में चढ़ नहीं पाए और ट्रेन के चक्के के नीचे आ गए। परिजनों ने बताया कि असगर नियमित रूप से गया दवा लाने जाते थे। उनकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है। इस घटना ने रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेनों की कमी और यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा के इंतजाम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों की कमी
पटना-गया रेलखंड के गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के निर्माण और अन्य कार्यों के कारण कई मेमू पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे सुबह से देर रात तक इस रूट के विभिन्न स्टेशनों और हॉल्ट्स पर भारी भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
रेलखंड पर ट्रेन संख्या में कमी के कारण यात्रियों को मजबूरन खचाखच भरी ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ रही है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि लोग डिब्बों के पायदान पर लटक कर सफर करने को विवश हो जाते हैं। इसी लापरवाही ने मोहम्मद असगर की जान ले ली।
 
रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना मिलने पर रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों की कमी पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

 
परिजनों में शोक का माहौल
मोहम्मद असगर की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस हादसे ने स्थानीय लोगों में भी रेलवे प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed