{"_id":"61f3bc533b8dc251f05781f3","slug":"indian-army-trainer-aircraft-crashes-near-gaya-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बड़ा हादसा टला: गया में ट्रेनिंग के दौरान सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बड़ा हादसा टला: गया में ट्रेनिंग के दौरान सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
Fri, 28 Jan 2022 03:20 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:20 PM IST
सार
शुक्रवार की सुबह प्रशिक्षण के लिए दो पायलट ने विमान में उड़ान भरी लेकिन कुछ ही समय के बाद तकनीकी खराबी के कारण विमान अनियंत्रित हो गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सेना की आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) का एक छोटा विमान तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। गया जिला के बोधगया प्रखंड अंतर्गत बगदाहा गांव में विमान को खेत में गिरता देख ग्रामीण खेत में पहुंच गए और पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय ग्रामीण देवानंद चौधरी ने बताया कि उन्होंने सेना का विमान अचानक खेत में गिरते हुए देखा। विमान में सवार दो पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक बंगजीत साहा ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को ओटीए का विमान उड़ान भरने के बाद अनियंत्रित हो गया और पायलट ने आपातकालीन स्थित में खेत में विमान को उतारा। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच के बाद इमरजेंसी लैंडिंग के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित आर्मी कैंट विमानतल के पास नियमित प्रशिक्षण के दौरान विमान ने उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि थोड़ी ही देर में सेना के कई जवान आ गए और विमान के पुर्जे खोलकर एक वाहन में ले गए। चौधरी ने बताया कि जिस जगह पर विमान गिरा वह बोधगया प्रखंड के बगदाहा गांव के बेली आहार कहलाता है।