फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   husband murder conspiracy by wife brother in law among six arrested jehanabad makhadumpur today bihar news

बिहार: पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, साला समेत छह गिरफ्तार; नुकीले रॉड से वार कर उतारा था मौत के घाट

Mon, 05 Oct 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 06:56 PM IST
सार

जहानाबाद के मखदुमपुर में कमलेश कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, साला, सादु समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हत्या में नुकीला रॉड, दो बाइक और आठ मोबाइल बरामद हुए।

विज्ञापन
husband murder conspiracy by wife brother in law among six arrested jehanabad makhadumpur today bihar news
जहानाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनामा गांव में कमलेश कुमार की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के साला, सादु समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त नुकीला रॉड, दो बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चार अक्टूबर को सूचना मिली थी कि कचनामा निवासी कमलेश कुमार की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का साला चंदन कुमार अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की घटना में शामिल था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी भी हत्या की साजिश में शामिल थी। आरोपितों ने कमलेश पर नुकीले रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

पुलिस ने हत्या के पीछे मृतक के किसी अन्य महिला से संबंध और पत्नी के साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ना को कारण बताया है। पुलिस के अनुसार, कमलेश की पत्नी उसके दूसरी महिला से संबंध का लगातार विरोध करती थी। विरोध करने पर कमलेश कथित तौर पर पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

पुलिस के मुताबिक, कई प्रयासों के बावजूद जब कमलेश के व्यवहार में बदलाव नहीं आया तो उसकी पत्नी ने अपने भाई और मायके के अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद रात में सभी आरोपितों को बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में मृतक का साला चंदन कुमार, पिंटू कुमार, श्रवण कुमार, मृतक का सादु रवि कुमार, रंजन कुमार और मृतक की पत्नी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed