फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gayaji News: Child died due to electric shock villagers block road by placing dead body electricity department

Bihar News: करंट लगने से बालक की मौत, नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर जाम की सड़क; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Sat, 07 Jun 2025 02:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

Gayaji News: गयाजी के एक गांव में करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी और हंगामा करने लगे। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Gayaji News: Child died due to electric shock villagers block road by placing dead body electricity department
घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ने पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गयाजी जिले के चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव में शनिवार को करंट लगने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर शव को केवाली मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया। फिर भीड़ विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग करने लगी।

विज्ञापन

 
बिजली की लचर व्यवस्था बनी हादसे की वजह
मृतक की पहचान इस्माइलपुर गांव के रहने वाले कृष्णा राम के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक की मां का पहले ही देहांत हो चुका है और पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। वार्ड सदस्य पवन कुमार और पड़ोसी गांव के वार्ड सदस्य ओमप्रकाश ने बताया कि इस क्षेत्र में बिजली के तार और पोल काफी समय से खराब हालत में हैं। इस बारे में कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन न विभाग ने सुध ली, न ही जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी लापरवाही की वजह से आज एक मासूम की जान चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: काम पर निकले मजदूर को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर ही मौत; गांव में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने की लोगों को समझाने की कोशिश
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम को समाप्त करवाने की कोशिश करने लगी। हालांकि आक्रोशित ग्रामीण विद्युत विभाग के जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और प्रशासन के समझाने के बावजूद तनावपूर्ण माहौल बन गया।

 
विद्युत विभाग ने झाड़ा पल्ला, ग्रामीणों पर ही फोड़ा ठीकरा
घटना को लेकर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अवध कुमार मगधीया ने ग्रामीणों के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि लोग अवैध रूप से लोहे के पोल से कनेक्शन ले रहे थे और तार जगह-जगह से कटा हुआ था। विभाग की ओर से मिस्री (लाइनमैन) को भेजकर मना भी किया गया था, लेकिन लोगों ने बात नहीं मानी। अभियंता ने यह भी दावा किया कि ग्रामीणों ने उन्हें घटनास्थल पर बुलाकर जान से मारने की धमकी भी दी है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: शाहनवाज हुसैन ने मुसलमानों से वक्फ कानून के समर्थन में शामिल होने की अपील की, यह बातें भी कही
 
‘कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज’
ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजा की घोषणा नहीं की जाती, तब तक सड़क जाम हटाने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन विक्रम की असमय मौत ने पूरे गांव को गहरे शोक और गुस्से में डुबो दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed