Bihar News: शाहनवाज हुसैन ने मुसलमानों से वक्फ कानून के समर्थन में शामिल होने की अपील की, यह बातें भी कही
Bihar: सुपौल में बकरीद की नमाज के बाद वक्फ कानून के विरुद्ध आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है। बताया गया कि 29 जून को पटना के गांधी मैदान में वक्फ बचाओ आंदोलन के तहत कार्यक्रम निर्धारित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुपौल में शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह सवेरे से ही लोग नमाज के लिए नजदीकी मस्जिद और ईदगाह का रुख करते देखे गए। वही मौके पर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुपौल जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह मैदान में नमाज अदा की। उनके साथ उनका छोटा बेटा आरिज हुसैन भी मौजूद था। इससे पहले वह शुक्रवार देर रात ही सुपौल पहुंचे थे। शनिवार को ईदगाह मैदान में नमाज अदा करने के बाद उन्होंने आम लोगों से भी गले और हाथ मिला कर पर्व की शुभकामनाएं दी। वही मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बकरीद ईसार और कुर्बानी का पर्व है। उन्होंने देशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।
रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर निशाना, पूछा- कहीं मंशा तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की थी?
नमाज के बाद लाउडस्पीकर से हुई यह अपील
इधर, सुपौल में बकरीद के मौके पर हुई नमाज के बाद वक्फ कानून के विरुद्ध आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई। बताया गया कि नए वक्त कानून के विरुद्ध पटना के गांधी मैदान में 29 जून को विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। इमारत-ए-सरिया द्वारा इसकी सूचना दी गई है। खास बात यह थी कि जिस वक्त ईदगाह मैदान में लाउडस्पीकर से यह घोषणा हो रही थी, उस वक्त पूर्व मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन भी मैदान में ही मौजूद थे। हालांकि, इसको लेकर उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.