फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gayaji Crime: deadly attack on councilor Gopal Paswan; youth seriously injured by bullet fired in land dispute

Crime: गया जी में दो बड़ी वारदात, पार्षद को लक्षित कर जानलेवा हमला; जमीन विवाद में चली गोली से युवक गंभीर घायल

Mon, 19 May 2025 03:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 03:34 PM IST
सार

Gayaji Crime: गया जी में बदमाश ने पार्षद गोपाल पासवान को लक्षित कर गोली चला दी, जिससे घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, दूसरी घटना जमीन विवाद में चली गोली से संबंधित है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Gayaji Crime: deadly attack on councilor Gopal Paswan; youth seriously injured by bullet fired in land dispute
अस्पताल में इलाजरत गोली लगने से घायल पार्षद गोपाल पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी शहर से सोमवार को दो बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आईं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पहली घटना वार्ड-10 के पार्षद गोपाल पासवान को लक्षित कर की गई फायरिंग से जुड़ी है, जबकि दूसरी घटना चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा गांव की है, जहां जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन

 
पार्षद पर फायरिंग, बाल-बाल बचे गोपाल पासवान
जानकारी के मुताबिक, वार्ड-10 के पार्षद गोपाल पासवान को उस वक्त गोली मारी गई जब वे किसी कार्य से बाहर निकले थे। हमलावर ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चलाई, लेकिन किस्मत से गोली उनके दाहिने पैर की जांघ को छूती हुई निकल गई और वह बाल-बाल बच गए। पार्षद गोपाल पासवान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह हमला जानलेवा था और उन्हें स्पष्ट रूप से लक्षित किया गया था। उन्होंने हमलावर की पहचान कर ली है और जल्द ही डेल्हा थाना पहुंचकर बयान दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जमीनी विवाद में चली गोली, युवक की हालत नाजुक
वहीं, दूसरी घटना चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा गांव की है। जहां जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान चली गोली आकाश दीप नामक युवक को लग गई। साथ ही, इस विवाद में दिनेश यादव नामक एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए गया जी शहर के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। आकाश दीप की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। घायलों के परिजनों का कहना है कि गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है। वह भी गांव का ही रहने वाला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या की खौफनाक कहानी: लापता युवक का शव नाले से मिला, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला; कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed