फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Siwan News: An unknown vehicle hit a person from behind, died on spot; could not be identified

Bihar News: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही मौत; नहीं हो पाई शिनाख्त

Mon, 19 May 2025 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 02:54 PM IST
सार

Siwan News: छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Siwan News: An unknown vehicle hit a person from behind, died on spot; could not be identified
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर दारौंदा-महाराजगंज रेलवे ढाला के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने जा रहा था युवक, पुलिस ने खिड़की-दीवार तोड़कर बचाया; लोगों ने की तारीफ
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और न ही उसके पास कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ढाला के पास अक्सर रात में वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या की खौफनाक कहानी: लापता युवक का शव नाले से मिला, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला; कई घायल
 
दारौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई है। मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed