फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Horrific Road Accident While Returning from Wedding Procession Youth Killed in Bike Collision Three Injured

Bihar News: बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा; बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 29 Apr 2026 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 09:51 PM IST
सार

Bihar News: गया में बारात से लौटते समय दो बाइकों की टक्कर में संदीप मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
Horrific Road Accident While Returning from Wedding Procession Youth Killed in Bike Collision Three Injured
गया जिला का बाराचट्टी थाना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के गया जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बारात से लौट रहे युवकों की बाइक आपस में टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के अनुसार, यह हादसा धनगाई थाना क्षेत्र के बीबीपेसरा गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बभनदेव गांव निवासी संदीप मिस्त्री के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन


मौके पर युवक ने तोड़ा दम
बताया जाता है कि संदीप मिस्त्री अपने साथियों के साथ कठोतिया गांव में बारात में शामिल होने गए थे। लौटते समय बीबीपेसरा गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप मिस्त्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को मगध मेडिकल अस्पताल रेफर किया
हादसे में मोहित कुमार (काहुदाग गांव), विशाल कुमार (भेड़िया गांव) और विपीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार युवक तिलक समारोह से लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। बाद में घायलों को बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।


ये भी पढ़ें-   भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, रोड रेज में हुई थी कहासुनी; बहनोई गंभीर रूप से घायल

मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। धनगाई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed