फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya pitru paksha faith surge devghat laser show suspended due to heavy crowd today bihar news

गयाजी: अप्रत्याशित भीड़ के बाद लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Mon, 05 Oct 2026 03:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 03:50 PM IST
सार

पितृपक्ष मेले के दौरान गया के देवघाट पर लेजर शो देखने उमड़ी भारी भीड़ से गया जी डैम के फुट ओवरब्रिज पर दबाव बढ़ गया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने लेजर शो अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

 

विज्ञापन
gaya pitru paksha faith surge devghat laser show suspended due to heavy crowd today bihar news
पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान देवघाट के समीप फल्गु नदी तट पर लेजर शो देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भ

विस्तार

पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान विष्णुपद मंदिर के समीप देवघाट पर आयोजित लेजर शो में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के बाद प्रशासन ने इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। गया जी डैम के फुट ओवरब्रिज पर बढ़ते भीड़ के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन

गयाजी में पितृपक्ष मेले के दौरान देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को तीर्थ की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता से रूबरू कराने के उद्देश्य से फल्गु नदी के तट पर देवघाट के समीप नगर निगम की ओर से लेजर शो आयोजित किया जा रहा था। विष्णुपद मंदिर के नजदीक होने के कारण शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इसे देखने पहुंच रहे थे।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार में वकील की हत्या; कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के कारण अधिवक्ता के मर्डर की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम 4 अक्टूबर को लेजर शो के दौरान देवघाट और गया जी डैम के फुट ओवरब्रिज पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के साथ फुट ओवरब्रिज पर अत्यधिक दबाव की स्थिति बन गई। किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तत्काल सुरक्षा को प्राथमिकता दी।



जल संसाधन विभाग ने किया अलर्ट
गया जी डैम के फुट ओवरब्रिज पर बढ़ते भीड़ के दबाव को लेकर जल संसाधन विभाग, गया की ओर से भी प्रशासन को अलर्ट किया गया। विभाग ने भीड़ की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा कदम उठाने की जरूरत बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पितृपक्ष मेले में लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच किसी भी आयोजन से श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

अगले आदेश तक लेजर शो स्थगित
भीड़ की स्थिति और जनसुरक्षा को देखते हुए देवघाट पर आयोजित लेजर शो को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। नगर निगम, गया की ओर से जारी सूचना में भी इसकी पुष्टि की गई है। प्रशासन का फोकस अब पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही, घाटों पर भीड़ नियंत्रण और प्रमुख मार्गों पर दबाव कम करने पर है। लेजर शो दोबारा शुरू करने का निर्णय परिस्थितियों की समीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed