फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Gaya: Notorious Naxalite Basant Mahato arrested after 9 years, 2 soldiers martyred in land mine explosion

Bihar News: गया में नौ साल बाद कुख्यात नक्सली बसंत महतो गिरफ्तार, लैंड माइंस विस्फोट में शहीद हुए थे दो जवान

Sat, 19 Oct 2024 06:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 06:57 PM IST
सार

Gaya News: पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि नक्सली बसंत महतो की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी हमें यह दिखाती है कि हम नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Gaya: Notorious Naxalite Basant Mahato arrested after 9 years, 2 soldiers martyred in land mine explosion
पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात नक्सली बसंत महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जिले में सुरक्षा बलों के लिए राहत की खबर आई है, जहां कुख्यात नक्सली बसंत महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह नक्सली पिछले नौ सालों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मामला 2015 का है, जब डुमरिया थानाक्षेत्र में नक्सलियों ने एक लैंड माइंस विस्फोट किया था। इस विस्फोट के बाद, नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में दो जवान शहीद हुए थे, जिनमें से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

 
गया पुलिस को हाल ही में सूचना मिली कि भदवा थानाक्षेत्र के देवचंडी गांव निवासी बसंत महतो किसी स्थान पर मौजूद है। इस सूचना के बाद गया एसएसपी आशीष भारती ने डुमरिया थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सटीक जानकारी के आधार पर छापामारी की और बसंत महतो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि बसंत महतो की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी हमें यह दिखाती है कि हम नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। 2015 में बांधपुर जंगल में लैंड माइंस का विस्फोट करने वाले नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed