{"_id":"668f8e13500789144a01dc21","slug":"gaya-news-body-of-a-35-year-old-youth-found-on-national-highway-in-gaya-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaya News: नेशनल हाईवे पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त; डाॅग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gaya News: नेशनल हाईवे पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त; डाॅग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
Thu, 11 Jul 2024 01:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:17 PM IST
सार
Gaya News: बिहार के गया में 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात की सूचना के बाद घटनास्थल पर डाॅग स्क्वायड की पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह जिले के आमस थाना क्षेत्र के राजपुर दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे के समीप पेट्रोल पंप के पास पुलिस पर एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आमस थाना पुलिस व डाॅग स्क्वायड की टीम निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस संबंध में आमस थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। राजपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंच कर आस पास के लोगों से इसकी शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। मरने वाले की उम्र लगभग 35 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन
शव की पहचान के लिए सभी थानों में सूचना भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि शव की जांच में युवक के सीने पर गहरा जख्म का निशान है। अपराधियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए दूसरे जगह हत्या कर शव लाकर यहां फेंक दिया है। हालांकि आरोपी पुलिस से ज्यादा दिनों तक नहीं बच सकते हैं। वहीं युवक के शव को देखने से लगता है कि युवक पहले किसी स्थान पर ले जाकर जमकर मारपीट की गई है, फिर सर का बाल मुंड़ा गया है। उसके बाद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या किया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन