फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gaya medical college junior doctors protest hostel demand an today bihar news

Bihar: मगध मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल नहीं मिलने पर भड़के जूनियर डॉक्टर, जमकर किया प्रदर्शन; लापरवाही के आरोप

Mon, 06 Apr 2026 03:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Apr 2026 03:05 PM IST
सार

Protest: गया जी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने हॉस्टल नहीं मिलने पर विरोध किया। एमबीबीएस छात्रों ने कहा कि बाहर रहकर पढ़ाई में परेशानी हो रही है और मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
gaya medical college junior doctors protest hostel demand an today bihar news
अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के प्रदर्शन करते जूनियर डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा। हॉस्टल की मांग को लेकर एमबीबीएस के प्रथम वर्ष से लेकर फाइनल ईयर तक के छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्रों का कहना है कि नामांकन के बाद से अब तक उन्हें हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। मजबूरी में उन्हें बाहर किराए के मकानों में रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि बाहर रहने से पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

विज्ञापन


पढ़ें: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों के बीच फायरिंग में दो लोग घायल; पुलिस मौके पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लंबे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे छात्रों का धैर्य अब जवाब दे चुका है।

प्रदर्शन में 2022 से 2025 बैच के करीब 480 छात्र शामिल रहे। 2024 बैच के छात्र कुणाल कुमार, अमित कुमार, स्वेता कुमारी और आर्या कुमारी ने बताया कि उन्हें अब तक हॉस्टल और मेस की सुविधा नहीं मिली है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। साथ ही, बाहर रहने के कारण सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक सभी छात्रों को हॉस्टल और मेस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल, कॉलेज प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed